Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

खस्ताहाल सड़क देखने पहुंचे कलेक्टर,निर्माण शुरू कराने के निर्देश:लोगों ने NH-43 की खराब सड़क का वीडियो भेजा, सांसद ने अफसरों से कहा-जल्द ठीक कराओ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 5 views
खस्ताहाल सड़क देखने पहुंचे कलेक्टर,निर्माण शुरू कराने के निर्देश:लोगों ने NH-43 की खराब सड़क का वीडियो भेजा, सांसद ने अफसरों से कहा-जल्द ठीक कराओ
नेशनल हाईवे-43 पर अंबिकापुर के खरसिया नाका से लुचकी घाट तक सड़क पूरी तरह टूट गई है। लोगों ने खराब सड़क की हालत का वीडियो बनाकर सरगुजा सांसद को भेजा। इसके बाद सांसद ने कलेक्टर और ईई से बात की। बुधवार को कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सड़क का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। लोगों ने सड़क की बदहाली का वीडियो सांसद को भेजा दरअसल, अंबिकापुर के खरसिया नाका से लुचकी घाट तक की सड़क पर करीब सात महीने पहले डामरीकरण कराया गया था। लेकिन बारिश शुरू होते ही सड़क फिर से पूरी तरह खराब हो गई। दो दिन पहले लोगों ने सड़क की खराब हालत का वीडियो बनाकर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज को भेजा। सांसद ने नेशनल हाईवे के ईई और कलेक्टर अजीत वसंत से बात कर सड़क को जल्द ठीक कर लोगों के आने-जाने लायक बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सख्त, जल्द काम शुरू कराने के निर्देश कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सड़क का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अंबिकापुर एसडीएम को सरकारी जमीन का सर्वे कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही सड़क किनारे हुए अवैध कब्जे और जल संसाधन विभाग की नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सात माह भी नहीं चल सकी 6 करोड़ की सड़क पिछली बारिश में लुचकी घाट से खरसिया नाका, देवीगंज रोड और रेलवे स्टेशन तक की सड़कें खराब हो गई थीं। इसे लेकर कांग्रेस ने आंदोलन भी किया था। इसके बाद नेशनल हाईवे ने करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों की मरम्मत कराई। लुचकी घाट से खरसिया नाका तक सड़क पर नए सिरे से डामरीकरण किया गया। सदर रोड और देवीगंज रोड की भी मरम्मत कराई गई। इसके अलावा स्टेडियम से गांधी चौक होते हुए पीजी कॉलेज तक डामरीकरण किया गया और रेलवे स्टेशन तक सड़क की पेंच रिपेयरिंग कराई गई थी। लेकिन नई बनी सड़क का ज्यादातर हिस्सा सिर्फ सात महीने बाद बारिश शुरू होते ही फिर टूट गया। सड़क की खराब हालत को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। नए सिरे से बनेगी सड़क, टेंडर भी मंजूर नेशनल हाईवे के ईई आरडी ताम्रे ने बताया कि लुचकी घाट से खरसिया नाका चौक और रेलवे स्टेशन तक सड़क को नए सिरे से बनाने और चौड़ा करने का काम मंजूर हो चुका है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारियों को तय समय पर निर्माण शुरू करने और सड़क का काम अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो जाता है। इससे सड़क जल्दी खराब हो रही है। फोरलेन सड़क के लिए मंजूरी
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan