Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

खुद के बच्चा नहीं था, खाटूश्यामजी से मासूम को चुराया:रोने पर दूध पिलाया, बिस्किट खिलाए; हरियाणा में किराए के मकान में रखा था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
खुद के बच्चा नहीं था, खाटूश्यामजी से मासूम को चुराया:रोने पर दूध पिलाया, बिस्किट खिलाए; हरियाणा में किराए के मकान में रखा था
सीकर के खाटूश्यामजी से 20 महीने के बच्चे को किडनैप करने वाली महिला को आज बल्लभगढ़ (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के संतान नहीं होने पर उसने बच्चे का किडनैप किया था। महिला ने प्री-प्लान तरीके से वीकेंड या छुट्‌टी का दिन चुना। उसे पता था कि ऐसे दिनों में भीड़ ज्यादा होती है। उसकी चाल भी सफल हुई और 15 अगस्त के दिन बच्चे का किडनैप कर भाग गई। बच्चे के रोने पर उसे दूध पिलाया और बिस्किट खिलाए। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आरोपी महिला पिंकी राजपूत (30) पत्नी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर आज सीकर लेकर आए है। बच्चे को भी उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया गया है। यूपी से परिवार दर्शन करने आया, बच्चा किडनैप हुआ एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि 16 अगस्त को रामबहादुर निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) ने खाटूश्यामजी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि 15 अगस्त को वह पत्नी और बेटे साथ खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आए थे। पत्नी के हाथ में निशान था, जो बेटे ने नीचे गिरा दिया। पत्नी निशान उठाने लगी, इतने में बेटा गायब हो गया। आस-पास काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला। पुलिस ने घटना स्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। तब एक महिला बच्चे को गोद में लेकर जाते दिखी। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला के आने-जाने का रूट आईडेंटिफाई किया। आरोपी महिला के संतान नहीं, बच्चे चोरी किया सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के इनपुट पर सीकर पुलिस बल्लभगढ़ (हरियाणा) के सुभाष कॉलोनी पहुंची। महिला के किराए के कमरे पर दबिश देकर उसे पकड़ा। उसके चंगुल से बच्चे को छुड़ाकर पुलिस ने अपने पास लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला की 4-5 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हो रहा था। बच्चा के लिए जगह-जगह ट्रीटमेंट भी करवाया। आरोपी महिला की खाटूश्यामजी के प्रति आस्था है। वह कई बार खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए भी आ चुकी है। ऐसे में उसने सोचा कि खाटूश्यामजी से ही बच्चा चोरी कर अपने साथ ले जाऊं। 15 अगस्त को वह बच्चा किडनैप कर हरियाणा लेकर चली गई। प्री-प्लान तरीके से वारदात की आरोपी महिला को पता था कि वीकेंड पर खाटूश्यामजी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। उसने इसी दिन बच्चे को किडनैप करने का प्लान बनाया। खाटूश्यामजी में बच्चे को जैसे ही उसकी मां की गोद में देखा, आरोपी महिला उनके पीछे-पीछे चलने लगी। मौका मिलते ही बच्चे को लेकर गायब हो गई। बच्चे के रोने पर उसे गोद में लेकर सहलाती रही। उसे पैकेट का दूध लेकर पिलाया और बिस्किट खिलाए। फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में खाटूश्यामजी पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल राजेंद्र की अहम भूमिका रही।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan