Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

खिलचीपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस:1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए, मक्का मस्जिद से दरगाह तक निकला; शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 11 views
खिलचीपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस:1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए, मक्का मस्जिद से दरगाह तक निकला; शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसमें 1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के मौके पर निकाला गया। जुलूस दोपहर में मक्का मस्जिद से शुरू हुआ। यहां मुस्लिम समाज के लोग सदर इरफान खान के साथ जुटे। इसके बाद जुलूस तोपखाना गेट, पैलेस रोड, पटवा बाजार, इमली स्टैंड और बस स्टैंड से होते हुए पीर साहब की दरगाह पहुंचा। यहां जुलूस का समापन हुआ। ईद-ए-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर उनकी शिक्षाओं और संदेशों को याद किया जाता है। तस्वीरें देखें... पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण आयोजन जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रही। एसडीपीओ धरमवीर नागर, एसडीएम और थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत सहित पुलिस जवान पूरे मार्ग पर मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... 4 बीवियां, पर्दा, तलाक और नमाज के नियम क्यों बनाए:पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर जानिए, कैसे वो अपने समय से आगे थे छठी सदी का अरब। छोटे-छोटे कबीलों में बंटे लोग। रातें शराब-शायरी में डूबी रहतीं और दिन जमीन-औरतों के लिए लड़ाइयां करने में फना हो जाते। कबीलाई रंजिशें पीढ़ियों तक चलतीं। पूरी खबर पढ़ें... दैनिक भास्कर को Goog
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan