Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कमरे में बेड पर मिला युवती का शव:माधोपुर छाता की घटना, एक व्यक्ति हिरासत में; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी पुष्टि

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
कमरे में बेड पर मिला युवती का शव:माधोपुर छाता की घटना, एक व्यक्ति हिरासत में; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी पुष्टि
शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता वार्ड नंबर 14 में मंगलवार सुबह 19 साल की एक युवती का शव घर के अंदर बेड पर मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान स्वर्गीय रामएकबाल राय की बेटी कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है। युवती की गर्दन पर काला निशान मिला है, जिससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। परिजनों ने मंगलवार सुबह कृष्णा कुमारी को घर के अंदर बेड पर मृत देखा। इसके बाद उन्होंने हिरम्मा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवती की मौत किन हालात में हुई और इसकी वजह क्या है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटा रही है। युवती की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की असली बात साफ हो पाएगी। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत की असली वजह साफ पता चल पाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan