Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

कन्नौज में ओवरटेक करते DCM ने एम्बुलेंस को कट मारा:ड्राइवर घायल, स्वास्थ्य कर्मी समेत मरीज और उसका परिवार बाल-बाल बचा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
कन्नौज में ओवरटेक करते DCM ने एम्बुलेंस को कट मारा:ड्राइवर घायल, स्वास्थ्य कर्मी समेत मरीज और उसका परिवार बाल-बाल बचा
कन्नौज में गुरुवार शाम करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से एक निजी एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें सवार मरीज, उसके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। कानपुर के रामा डेंटल हॉस्पिटल की निजी एम्बुलेंस मरीज सुनील गुप्ता को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। उनके साथ पत्नी सुमन, बेटा सौरभ और अस्पताल का स्वास्थ्यकर्मी सुरेश भी सवार थे। एम्बुलेंस गुरुवार शाम करीब 6 बजे कन्नौज में जिला अस्पताल के पीछे बलही गांव के सामने पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने ओवरटेक करते हुए एम्बुलेंस को साइड से कट मार दिया। इससे एम्बुलेंस ड्राइवर की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक आशीष (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष कानपुर नगर जिले के नयापुरवा काढ़ोगर का रहने वाला है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं, एम्बुलेंस में सवार मरीज सुनील गुप्ता, उनकी पत्नी सुमन, बेटा सौरभ और स्वास्थ्यकर्मी सुरेश सुरक्षित हैं। इलाज के बाद मरीज को घर ले जा रहे थे परिजन सुनील गुप्ता के बेटे सौरभ ने बताया कि उनके पिता का इलाज कानपुर के रामा डेंटल हॉस्पिटल में चल रहा था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह उन्हें एम्बुलेंस से फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर मोहल्ले में अपने घर ले जा रहे थे। रास्ते में डीसीएम ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी सुरेश ने बताया कि सुनील गुप्ता को दिमाग से संबंधित परेशानी थी। उन्हें 24 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम छुट्टी मिलने के बाद उन्हें फर्रुखाबाद स्थित घर छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan