Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लड़की ने फांसी लगाकर की सुसाइड:अधौरा में परिजन बोले - रात में खाना खाकर कमरे में सोई थी, सुबह फंदे से लटकते मिली

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
लड़की ने फांसी लगाकर की सुसाइड:अधौरा में परिजन बोले - रात में खाना खाकर कमरे में सोई थी, सुबह फंदे से लटकते मिली
कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के बभनी कला गांव में सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बभनी कला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की पुत्री सीता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किशोरी ने रात में घर के अंदर फंदा लगा लिया था। सुबह जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो किशोरी फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका के भाई शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद या कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई कि खाने-पीने को लेकर तनाव में आकर किशोरी ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। सोमवार को करीब तीन बजे परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। अधौरा थाना प्रभारी एतवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया है। अभी तक परिजनों की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। परिजनों ने बताया है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन दिया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan