top
लाइन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 62 वर्ष किए जाने के आदेश जारी, फेडरेशन ने किया स्वागत
जबलपुर. मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश पाठक ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा लाइन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के जारी आदेश का स्वागत किया है. मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के माननीय प्रबंध संचालक अजय गुप्ता एवं सीजीएम मानव संसाधन एवं प्रशासन का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया. मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की बिजली कंपनियों में कार्यरत लाईन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई थी उसी के अनुसार लाइन परिचारकों को सेवा निवृत्त किया जा रहा था. जिस को लेकर इन कर्मचारियों में असंतोष था. मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने इस विसंगति को दूर कर सभी लाइन परिचारकों की भी सेवा निवृत्त आयु सभी कार्मिकों के समान 62 बर्ष करने का आदेश दिया था. ऊर्जा विभाग ने पूर्व में आदेश मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी,पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी,मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पावर ट्रांसमिशन कंपनी को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा था. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा जारी आदेश से बिजली कंपनी में कार्यरत लाइन परिचारकों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उनकी लंबे समय से चली आ रही सेवानिवृत्त आयु के कारण इन साथियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था. जिसे आज दूर कर दिया गया है.? इस आदेश से अब लाइन परिचारक 55 वर्ष की जगह 62 वर्ष तक सभी के समान सेवा कर सेवा निवृत्त होंगे.
Read full article on Palpal India