business
लाइसेंस शराब बेचने का... इंतजाम पीने का शहर में दुकानों के भीतर चल रहे ‘मिनी बार’
चेतन द्विवेदी | भरतपुर शहर में शराब का कारोबार अब सिर्फ बोतल बेचने तक सीमित नहीं रह गया है। अधिकांश शराब की दुकानों के भीतर व पास में बैठाकर शराब पिलाने का पूरा सेटअप विकसित हो गया है। इससे सामान्य रिटेल शराब दुकान और लाइसेंस प्राप्त बार के बीच की सीमा लगभग खत्म हो गई है। ग्राहक दुकान से शराब खरीदता है और वहीं कुर्सी-मेज पर बैठकर पीने की सुविधा भी पा लेता है। जहां बैठक व्यवस्था है, वहां पानी, सिगरेट-बीड़ी से लेकर खाने-पीने की चीजें भी उपलब्ध हैं। भास्कर की पड़ताल में शहर के बिजलीघर, कृष्णा नगर चौराहा, कन्नी गुर्जर चौराहा, गोल सर्किल, सर्कुलर रोड, हरिजन पुलिया, सारस चौराहा सहित अधिकांश इलाकों की शराब दुकानों के भीतर और उनसे सटी जगहों पर ऐसा ही सेटअप बना हुआ मिला। जो सामान्य शराब बिक्री की तस्वीर नहीं है। भास्कर शहर भर की शराब की दुकानों पर पड़ताल कर हकीकत सामने लाया है।
Read full article on Bhaskar