Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ : फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का कराया फर्जी बैनामा,आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow: A fake deed was made for the land by creating a fake person; the accused has been arrested.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 6 views
लखनऊ : फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का कराया फर्जी बैनामा,आरोपी गिरफ्तार। दो टूक : लखनऊ के थाना वजीरगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी व्यक्ति खड़ा करके कृषि भूमि का बैनामा कराने के मामले में आरोपी चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-एल, आशियाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2024 को पूनम पुत्री श्याम सुन्दरलाल की तहरीर पर थाना वजीरगंज में फर्जी तरीके से उनकी कृषि भूमि का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा संख्या 327/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में आदित्य कुमार वर्मा उर्फ सोनू (37 वर्ष) पुत्र स्व. राम स्वरूप वर्मा, निवासी मल्हपुर, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर भूमि का बैनामा कराने में शामिल था। इसी मुकदमे में आरोपी देवीदयाल (60 वर्ष) को पुलिस पूर्व में 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। वहीं वांछित आरोपी आदित्य कुमार वर्मा उर्फ सोनू को 16 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-एल आशियाना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रद्युमन कुमार सिंह, प्रदीप नागर तथा कांस्टेबल विजय पाल शामिल रहे।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan