Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

लखनऊ : किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि पहुंचे 31.31 करोड़ रुपये। ||Lucknow: PM Kisan Samman Nidhi amount of Rs 31.31 crore has reached the accounts of farmers.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
लखनऊ : किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि पहुंचे 31.31 करोड़ रुपये। दो टूक : पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित। विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इसके तहत लखनऊ जिले के करीब 1.40 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 31.31 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर), लखनऊ में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को मृदा परीक्षण कराने, मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को कृषि यंत्रों और बीजों की खरीद पर 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। वहीं, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने देशी गाय आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को खेती में प्राकृतिक संसाधनों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों, विभागीय अधिकारियों और 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीकों और खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan