Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

लखनऊ में अखिल भारतीय सर्वजन हित ने उतारे उम्मीदवार:पार्टी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव , श्याम नरायण बोले - शिक्षा और रोजगार पर देंगे जोर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
लखनऊ में अखिल भारतीय सर्वजन हित ने उतारे उम्मीदवार:पार्टी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव , श्याम नरायण बोले - शिक्षा और रोजगार पर देंगे जोर
लखनऊ में शनिवार को अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने रविवार, 1 नवंबर को लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस दौरान उन्होंने नौ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने पहली सूची में सिसवां, बारा, हंडिया, सलेमपुर, देवरिया, छिबरामऊ, लालगंज, हाटा और पट्टी विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 317-सिसवां से दीपक द्विवेदी, 264-बारा से मनीष कन्नौजिया, 258-हंडिया से अतुल सिंह, 311-सलेमपुर से कमलेश कुमार धनगर, 337-देवरिया से ओम जी धनगर, 196-छिबरामऊ से धर्मेंद्र दुबे, 351-लालगंज से सौरव नवीन, 334-हाटा से आदित्य पांडेय और 249-पट्टी से प्रवीण मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। ‘सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने विकास नहीं किया’ अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य प्रदेश का विकास। पार्टी बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे लोगों को और नौजवान चेहरे को अवसर देगी। मौजूदा समय में बहुत सारी दल हैं जो सत्ता में रहे हैं मगर उन्होंने कोई भी विकास का काम नहीं किया। आज भी हमारे प्रदेश में नौजवान नौकरी के लिए परेशान है बीमार लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। जो सरकार बेसिक जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि युवाओं को रोजगार के साथ बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। कई पदाधिकारी रहे मौजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के संरक्षक जुगल किशोर तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, चुनावी रणनीतिकार पंकज त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता राम तिवारी और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रागिनी अवस्थी मौजूद रहीं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan