top
लखनऊ में 'भारत को जानो' प्रतियोगिता हुई:भारत विकास परिषद ने स्कूलों में लिखित परीक्षा कराई; जूनियर-सीनियर छात्रों ने लिया हिस्सा
भारत विकास परिषद प्रगति शाखा की ओर से विभिन्न विद्यालयों में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रथम चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा भारत विकास परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के तहत शाखा की संस्थापिका और अध्यक्ष मंजू सिंह के नेतृत्व में हुई। परीक्षा में दो वर्गों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए।रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोमती नगर, एस.डी.एस.एन. पब्लिक स्कूल छोटा भरवारा, गायत्री पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल इंदिरा नगर, अर्बन पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एच.ए.एल., बी.के.डी. तिवारीगंज, और न्यू विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज। करंट अफेयर्स की जानकारी से जोड़ना है प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, भूगोल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, धर्म-संस्कृति, राजनीति, खेल और करंट अफेयर्स की जानकारी से जोड़ना है। इसके जरिए विद्यार्थियों में देश के प्रति जागरूकता और ज्ञान बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रगति शाखा की कार्यकारिणी के सदस्यों कंचन गुप्ता, सुमति मिश्रा, प्रमोद कुमार राय, रजनी विश्वकर्मा, कृष्ण चंद्र पंत और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विद्यालयों में परीक्षा कराई। देश के इतिहास से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है इस दौरान विद्यालय प्रशासन का सहयोग रहा। शाखा की ओर से परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शाखा की अध्यक्ष मंजू सिंह ने बताया कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान उपलब्धियों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना है।
Read full article on Bhaskar