top
लखनऊ में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक जारी:यूपी प्रभारी विनोद तावड़े-संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद, 2027 चुनाव को लेकर बना रहे रणनीति
2024 के लोकसभा चुनावों में अवध और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में लगे झटकों के बाद भाजपा अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। पार्टी को चुनावी मोड में लाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शुक्रवार शाम को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। बीएल संतोष का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। बीजेपी दफ्तर में कोर कमेटी की बड़ी बैठक बीएल संतोष शुक्रवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी की अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहेगी- अवध-कानपुर की 134 सीटों पर पैनी नजर 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को अवध क्षेत्र (82 विधानसभा सीटें) और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र (52 विधानसभा सीटें) में भारी नुकसान झेलना पड़ा था। यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन दोनों क्षेत्रों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। शनिवार को बीएल संतोष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वहां परिचय बैठक के जरिए स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को धार दी जाएगी। नितिन नवीन का कार्यक्रम बदल सकता है : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सीधे कानपुर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित उनका मेरठ दौरा रद्द कर दिया गया है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 15 से 20 सितंबर के बीच फिर से यूपी के प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय कमान का लगातार यूपी में डेरा बीजेपी का केंद्रीय संगठन पिछले कुछ महीनों से यूपी की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सीधी नजर बनाए हुए है- जमीनी पकड़ का लिया जाएगा रिपोर्ट कार्ड बीएल संतोष अपने इस प्रवास के दौरान संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति का पूरा हिसाब-किताब भी लेंगे। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाले 6 महीने के अभियान की समीक्षा होगी। अगस्त में पूरे हुए 'तिरंगा अभियान' की उपलब्धियों और आगामी 'सेवा संकल्प माह' की तैयारियों का पूरा ब्योरा केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा। ------------ ये भी पढ़ें- आलोक कुमार हो सकते हैं UP के अगले मुख्य सचिव:वीना कुमारी का नाम भी रेस में, एसपी गोयल के सेवा विस्तार पर सस्पेंस 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को नया मुख्य सचिव मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव शशि प्रकाश (एसपी) गोयल 31 जनवरी, 2027 को रिटायर हो रहे हैं। नए मुख्य सचिव की दौड़ में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार का नाम सबसे आगे है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट..
Read full article on Bhaskar