Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ में बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत:10फीट हवा में उछलकर गिरी महिला, वी-मार्ट के सामने हादसा, चालक कार लेकर भागा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
लखनऊ में बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत:10फीट हवा में उछलकर गिरी महिला, वी-मार्ट के सामने हादसा, चालक कार लेकर भागा
लखनऊ के चिनहट कोतवाली मार्ग के पास रविवार शाम बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहीं कंचनपुर मटियारी निवासी सावित्री मिश्रा (45) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सावित्री करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। चिनहट पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं सावित्री सावित्री के पति सुभाष ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रही थीं। कोतवाली मार्ग पर वी मार्ट के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। परिचितों ने दी हादसे की जानकारी हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे सावित्री के परिचितों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। सुभाष मौके पर पहुंचे और घायल पत्नी को आनन-फानन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। सावित्री के परिवार में पति सुभाष के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। CCTV फुटेज से चालक की तलाश इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के जरिए आरोपी कार और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan