crime
लखनऊ में गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर युवक का सुसाइड:युवक ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर मारी गोली
लखनऊ में एक युवक ने गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सुसाइड कर लिया। वह बाइक से जंगल की तरफ गया। वहां कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली। घटनास्थल पर खून पड़ा है। युवक की बाइक भी वहीं पर खड़ी मिली। घटना बिजनौर इलाके की शुक्रवार दोपहर की है। मृत युवक की पहचान रायसिंह खेड़ा निवासी करन यादव (25) के रूप में हुई। उसकी कनपटी पर गोली लगने का निशान था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3 तस्वीरें देखिए- प्राइवेट कार ड्राइवर था, 9 बजे घर से निकला करन वृंदावन कॉलोनी में एक व्यक्ति की प्राइवेट कार चलाता था। सुबह करीब 9 बजे वह ड्यूटी जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। दोपहर करीब 1 बजे करन जालिम खेड़ा गांव के पास जंगल में अचेत हालत में पड़ा मिला। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, जबकि वह सड़क से 100 मीटर अंदर जंगल में था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और बायीं कनपटी पर गोली का निशान था, जिससे खून बह रहा था। पास में एक पिस्टल भी पड़ी मिली। पुलिस को घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक की एक खाली बोतल, पानी की एक खाली बोतल, एक डिस्पोजल गिलास और दवा की दो छोटी खुली शीशियां भी बरामद हुईं। जंगल किनारे से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने देखा शव जंगल की तरफ से गुजर रहे राहगीरों ने करन को अचेत पड़ा देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करन को तुरंत लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करन के परिवार में उसकी मां केशाना और दो बड़े भाई रंजीत व सोनू हैं। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मिली पिस्टल अवैध थी। जांच में पता चला है कि मृतक का किसी युवती से प्रेम संबंध था। घटना के दौरान करन युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसी समय उसने जहर निगला और कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबर अपडेट की जा रही है...
Read full article on Bhaskar