top
लखनऊ में घर के बाहर से बाइक चोरी:सीसीटीवी में दिखे तीन युवक, ट्रिपलिंग करके पहुंचे, पांच मिनट में गायब कर दी गाड़ी
लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना घर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में तीन युवक गाड़ी का लॉक खोलकर बाइक ले जाते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी है। सेक्टर- सी अलीगंज निवासी अस्तित्व श्रीवास्तव बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ में किराए का रूम लेकर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक पल्सर बाइक थी जो उनके मामा सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नाम पर थी। सोमवार-मंगलवार की बीच रात करीब 3 से 3:15 के बीच बाइक चोरी हो गई। सुबह बाइक जब अपनी जगह पर नहीं मिली तब आसपास काफी खोज लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना चोरी की घटना घर के बगल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें तीन लड़के बाइक पर ट्रिपलिंग करके आते हैं। उसमें से एक लड़का उतर जाता है। वो आसपास देखकर रेकी करता है, वहीं अन्य दो आगे निकल जाते हैं। कुछ देर बाद उनमें से एक लड़का और आता है, वो गाड़ी का लॉक खोलता है। फिर सब गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं। मामले इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। सीसीटीवी में दिखे चोरों को चिन्हित किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar