top
लखनऊ में लैबटेक-2026 कार्यक्रम:भाषा विश्वविद्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र मिले
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय और आईटीएलएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘लैबटेक-2026’ कार्यशाला का समापन शनिवार, 31 अक्टूबर को हुआ। 23 अक्टूबर से चल रही कार्यशाला में विद्यार्थियों को बायोकेमिकल, माइक्रोबायोलॉजिकल, स्टेनिंग और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा और डीन प्रो. तत्हीर फात्मा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कलरिमेट्री, स्पेक्ट्रोफोटोमेट्री, प्रोटीन व फैट निर्धारण, माइक्रोबियल पहचान, डीएनए आइसोलेशन और एगरोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस का अभ्यास किया। खाद्य सुरक्षा मॉड्यूल में दूध, हल्दी, चीनी, सब्जियों, शहद, सरसों और मिर्च में मिलावट की पहचान करने की तकनीकें सिखाई गईं। प्रो. फात्मा ने कहा कि व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी कौशल विद्यार्थियों के भविष्य तथा शोध के लिए जरूरी हैं। आईटीएलएस निदेशक इंजी. अखिलेश कुशवाहा और अंशारा मुजतबा ने आयोजन की सराहना की। संयोजक डॉ. रत्नेश सिंह, डॉ. शालिनी राय और उनकी टीम ने कार्यशाला का संचालन किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
Read full article on Bhaskar