Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

लखनऊ में निःशुल्क शिक्षण केंद्र का उद्घाटन:कायस्थ परिसर में बच्चों को अध्ययन सामग्री बांटी, शाम को चलेंगी कक्षाएं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
लखनऊ में निःशुल्क शिक्षण केंद्र का उद्घाटन:कायस्थ परिसर में बच्चों को अध्ययन सामग्री बांटी, शाम को चलेंगी कक्षाएं
लखनऊ में ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन (बीबीआईसी) की ओर से रविवार को निःशुल्क शिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। डालीगंज के कायस्थ परिसर में बच्चों को अध्ययन और शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। शिक्षा के माध्यम से एक सशक्त और संस्कारी समाज का निर्माण करने की बुनियाद की यह अनूठी पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर श्री आदित्य मिश्रा (को-फाउंडर), श्री विवेक द्विवेदी (स्टेट फाउंडेशन मेम्बर), श्रीमती शमा और स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमरेश तिवारी, कुलदीपक, मोहम्मद अहमद, परुष राम यादव, विमल शुक्ला, प्रिंसी यादव, अंजलि मिश्रा, निर्भय, दीपमाला, प्रज्ञा मिश्रा, नावसीन अहमद, प्रियंसी यादव और सभी बच्चों के परिवारजन भी उपस्थित थे। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिदिन शाम को क्लासेस चलाई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षा के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वहीं मौजूद लोगों और अन्य बच्चों ने भी उनका अनुशरण किया। इस शिक्षा केंद्र से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की ललक भी देखने को मिली।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan