Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

लखनऊ में श्रद्धा से वकीलों ने की मुलाकात:3 वकील मिलने पहुंचे, पुलिस ने अभी तक नहीं ली है रिमांड

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 2, 2026 👁 1 views
लखनऊ में श्रद्धा से वकीलों ने की मुलाकात:3 वकील मिलने पहुंचे, पुलिस ने अभी तक नहीं ली है रिमांड
लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे से उसके वकीलों ने सोमवार को जेल में मुलाकात की है। आधे घंटे की मुलाकात में वकीलों ने श्रद्धा दुबे की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश से भी बात की है। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि श्रद्धा से मिलने उनके वकील आए थे। जिन वकीलों का वकालत नामा इस केस में लगाया गया है। सिर्फ उन्हें ही परमीशन दी गई है। श्रद्धा का मामला अंडर ट्रायल है। इसके जो मैनुअल हैं। उसे फॉलो करना पड़ रहा है। तीनों को 22 अक्टूबर को जेल भेजा गया था। 10 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि शनिवार को समाप्त होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने तीनों को फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल में तीनों के लिए पहले से सख्त नियम लागू हैं। पुलिस आरोपियों से मुलाकात फोन कॉल पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही करा रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक कड़े नियमों के चलते अभी तक उससे मिलने कोई भी परिजन जेल नहीं पहुंचा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan