Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ :नौ वीं के छात्र ने बनाया स्मार्ट रडार, बताएगा वस्तु की दूरी और दिशा।||Lucknow:A ninth-grade student has created a smart radar that will tell you the distance and direction of an object.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
लखनऊ : नौ वीं के छात्र ने बनाया स्मार्ट रडार, बताएगा वस्तु की दूरी और दिशा। दो टूक : लखनऊ के क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज, सरोजिनी नगर के कक्षा नौ के छात्र सक्षम तिवारी ने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट वस्तु पहचान एवं रडार प्रणाली का कार्यशील मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल सामने मौजूद वस्तुओं की दूरी और दिशा की जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। सक्षम ने इस प्रोजेक्ट में रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोग्रामिंग को एक साथ जोड़ा है। मॉडल तैयार करने में अरुडिनो यूनो, एचसी-एसआर04 अल्ट्रासोनिक सेंसर, सर्वो मोटर, पांच बटन, बजर, ब्रेडबोर्ड और जम्पर तारों का इस्तेमाल किया गया है। प्रणाली में सर्वो मोटर सेंसर को अलग-अलग कोणों पर घुमाती है। सेंसर सामने मौजूद वस्तु की दूरी मापकर उसका डेटा अरुडिनो यूनो के माध्यम से कंप्यूटर तक पहुंचाता है। इसके बाद प्रसंस्करण सॉफ्टवेयर की मदद से प्राप्त जानकारी को कंप्यूटर स्क्रीन पर गतिशील रडार के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। रडार स्क्रीन पर सेंसर का कोण और वस्तु की दूरी दिखाई देती है, जिससे वस्तु की दिशा और सेंसर से उसकी दूरी का आसानी से पता लगाया जा सकता है। पांच बटनों के माध्यम से सेंसर की दिशा नियंत्रित करने के साथ ही क्षेत्र को स्वचालित रूप से स्कैन करने और जरूरत पड़ने पर प्रणाली को रोकने की सुविधा भी दी गई है। निर्धारित दूरी पर बजर देगा चेतावनी मॉडल में सुरक्षा के लिहाज से चेतावनी प्रणाली भी जोड़ी गई है। यदि कोई वस्तु निर्धारित दूरी के भीतर आती है तो बजर के माध्यम से संकेत मिलता है। इस तरह मॉडल में दूरी मापने, दिशा पहचानने, क्षेत्र को स्कैन करने और चेतावनी देने जैसी कई सुविधाओं को एक साथ शामिल किया गया है। सक्षम तिवारी के अनुसार, परियोजना का उद्देश्य तकनीक को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उसे प्रयोग और कार्यशील मॉडल के जरिए समझना है। प्रोजेक्ट तैयार करने के दौरान उन्होंने सेंसर से डेटा प्राप्त करने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जोड़ने, मोटर नियंत्रित करने और कंप्यूटर पर वास्तविक समय में जानकारी प्रदर्शित करने की प्रक्रिया को समझा। विद्यालय स्तर पर तैयार किया गया यह स्मार्ट रडार मॉडल विद्यार्थियों में विज्ञान, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोग्रामिंग के प्रति रुचि बढ़ाने वाला उदाहरण है। सक्षम का यह प्रयास नई तकनीक के प्रति प्रयोगधर्मिता और नवाचार की सोच को दर्शाता है।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan