Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ संस्कृत विश्वविद्यालय में सेमिनार, वाद-विवाद:खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 4 views
लखनऊ संस्कृत विश्वविद्यालय में सेमिनार, वाद-विवाद:खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में सोमवार कों एक दिवसीय सेमिनार और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वदेशी व आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम ‘खादी रिवोल्यूशन-नए भारत की नई खादी’ के तहत आयोजित किया गया। आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग, लखनऊ राज्य कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सेमिनार में विद्यार्थियों को खादी, स्वदेशी उत्पाद, ग्रामोद्योग और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी का स्वावलंबन और स्थानीय संसाधनों के इस्तेमाल का विचार आज भी प्रासंगिक है। उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों को कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की विचारधारा का प्रतीक है। युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। वाद-विवाद में रास बिहारी और प्रणव प्रथम वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स संस्कृत एवं लोक सेवा अध्ययन के रास बिहारी और प्रणव ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेघना शुक्ला और अंजली कुमारी द्वितीय तथा जाह्नवी और नेहा तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रतीक्षा मिश्रा और रूपाली सिंह प्रथम, संतोष झा और समृद्धि देश पाण्डेय द्वितीय तथा आशी दूबे तृतीय रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर प्रो. भारत भूषण त्रिपाठी, प्रो. अवनीश अग्रवाल, डॉ. कृति रस्तोगी, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की सह निदेशक दिव्या श्रीवास्तव समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan