Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लखनऊ :ठाकुरगंज में चालक ने फांसी लगाकर दी जान,घर मे मचा कोहराम।।||Lucknow:A driver hanged himself in Thakurganj, causing chaos in his home.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
लखनऊ : ठाकुरगंज में चालक ने फांसी लगाकर दी जान,घर मे मचा कोहराम।। दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक ने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। विस्तार : पुलिस के मुताबिक, सुन्दर नगर, फरीदीपुर निवासी अभय सिंह ने सुबह करीब 7:30 बजे अपने भाई को जगाने के लिए छत पर बने कमरे में जाकर देखा तो आरजू सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, बल्ली से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम समेत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित था और निजी वाहन चालक के रूप में काम करता था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों की जानकारीस्पष्ट नहीं हो सकी है पीएम रिपोर्ट इने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan