top
लेखपाल से दुर्व्यवहार पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सदर तहसील के लेखपाल हिमांशु यादव से कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपना काम बंद आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सदर तहसील अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। लेखपालों का आरोप था कि क्राइम ब्रांच की एसओजी टीम किसी अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी दौरान गलतफहमी में टीम ने लेखपाल हिमांशु यादव को पकड़ लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार ...
Read full article on Tarun Mitra