Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लखीसराय के अशोक धाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा:रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना, भगदड़ के बाद अंतिम सोमवारी की सुरक्षा कड़ी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
लखीसराय के अशोक धाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा:रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना, भगदड़ के बाद अंतिम सोमवारी की सुरक्षा कड़ी
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद कृषि मंत्री ने सावन की अंतिम और चौथी सोमवारी को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी और अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। तीसरी सोमवारी की भगदड़ में हुई थी 8 महिलाओं की मौत गौरतलब है कि सावन की तीसरी सोमवारी को अशोक धाम मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई थी। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद प्रशासन ने चौथी सोमवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया है। मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा, अस्थायी अरघा लगाया कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि चौथी सोमवारी के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी अरघा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से पूजा-अर्चना कराना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan