Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखीसराय में जिला परिषद की बैठक स्थगित:धरने पर बैठे सदस्यों का विरोध जारी, प्रशासन ने मजिस्ट्रेट तैनात किए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 3 views
लखीसराय में जिला परिषद की बैठक स्थगित:धरने पर बैठे सदस्यों का विरोध जारी, प्रशासन ने मजिस्ट्रेट तैनात किए
लखीसराय में जिला परिषद की सामान्य बैठक शनिवार, 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई। यह बैठक जिला परिषद कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होनी थी। इसके लिए पूर्व में कार्यालय पत्रांक 721 और 722 के माध्यम से सूचना जारी की गई थी। बैठक स्थगित होने का मुख्य कारण जिला परिषद क्षेत्र संख्या-4 के सदस्य रविराज पटेल सहित कई सदस्यों का 25 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन है। ये सदस्य जिला परिषद में विभिन्न वित्तीय मदों से प्राप्त राशि के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। बैठक में शामिल होने पहुंचे सदस्यों को रोका रविराज पटेल ने बताया कि 29 अगस्त को प्रस्तावित सामान्य बैठक को स्थगित करने के लिए 28 अगस्त को जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और पंचायती राज विभाग को ई-मेल के माध्यम से मांग की गई थी। शनिवार को जब जिला परिषद के पदाधिकारी और सदस्य बैठक में शामिल होने कार्यालय पहुंचे, तो धरनारत सदस्यों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद बैठक स्थगित किए जाने की सूचना सामने आई। हंगामे से कर्मियों को बाहर निकलने में परेशानी जिला परिषद कार्यालय परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है। शनिवार को धरना के दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी, जिसके कारण कार्यालय कर्मियों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। मौके पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट प्रभात रंजन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने की अनुमति है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरे मामले पर लगातार निगरानी रख रहा है। यह मामला कनिया भिंटा और ब्रेडा से संबंधित बताया गया है। बैठक स्थगित होने और धरना जारी रहने के बाद अब जिला परिषद की अगली बैठक की तिथि और धरनारत सदस्यों की मांगों पर प्रशासन की संभावित कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan