Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

लखनऊ :बेखौफ चोरों का आतंक, पांच दुकानों के शटर तोड़ लाखों का माल पार। ||Lucknow:Fearless thieves terrorize five shops, breaking the shutters and stealing goods worth lakhs.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
लखनऊ : बेखौफ चोरों का आतंक, पांच दुकानों के शटर तोड़ लाखों का माल पार। ◆पीजीआई और आशियाना थाना क्षेत्र में एक ही रात चोरी की वारदातें, पांच दुकानों से 3.65 लाख तक का नुकसान। दो टूक : राजधानी लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पीजीआई और आशियाना थाना क्षेत्रों में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाकर शटर और ताले तोड़े तथा नकदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर दुकानदारों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी। विस्तार : ◆पीजीआई क्षेत्र में परचून की दुकान में चोरी। थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-6ए में रहने वाले गुलाब कुमार विशिष्ट पार्क के पास जनरल स्टोर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुलाब कुमार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर उनकी दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान से कीमती सामान और नकदी गायब मिली। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। ◆आशियाना क्षेत्र में चार दुकानों के ताले टूटे। दूसरी घटना थाना आशियाना क्षेत्र में सरफोर्टगंज पुल के पास समादा होटल के निकट हुई। यहां चोरों ने पान-मसाले की चार दुकानों को निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात रात करीब तीन से चार बजे के बीच हुई। चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और बड़ी मात्रा में सामान समेट ले गए। सुबह सफाई कर्मचारी ने दी सूचना दुकानदारों के अनुसार, सभी दुकानें रोजाना की तरह रात करीब 11 बजे बंद कर दी गई थीं। सुबह करीब चार बजे सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने एक दुकान का पल्ला खुला देखा। इसके बाद उसने आसपास से मोबाइल नंबर जुटाकर दुकानदारों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने दुकानों की हालत देखकर डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। चार दुकानों में लाखों का नुकसान दुकानदारों की ओर से बताए गए शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी में नुकसान का ब्योरा इस प्रकार है— नीरज चौरसिया: 20 से 25 हजार रुपये। निर्मल चौरसिया: 65 से 70 हजार रुपये। रवि बाजपेई: करीब 1.25 लाख रुपये। मनीष कुमार गुप्ता: करीब 45 हजार रुपये। चार दुकानदारों के अनुसार, कुल नुकसान करीब 2.55 लाख से 2.65 लाख रुपये के बीच है। इसमें नकदी और चोरी हुआ सामान शामिल है। वास्तविक नुकसान का पता जांच और सामान के मिलान के बाद ही चल सकेगा। सीसीटीवी फुटेज से खुलासे की उम्मीद लगातार दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय दुकानदारों में चिंता है। पीड़ितों ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। अब पुलिस की जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, घटना का खुलासा कब होगा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan