Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ में LIC एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर:सिर को छूकर निकली गोली, हाथ में भी लगी; हमलावर मौके से भागे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
लखनऊ में LIC एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर:सिर को छूकर निकली गोली, हाथ में भी लगी; हमलावर मौके से भागे
लखनऊ के मलिहाबाद में एक LIC एजेंट को घेरकर उस पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ढेंढेमऊ गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर भाग गए। फायरिंग में बीमा एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक गोली सिर को छूकर निकल गई, एक गोली हाथ में भी लगी है। LIC एजेंट समरेंद्र कुमार (32) सैफलपुर का रहने वाला है। वह पेट्रोल पंप गया था। घात लगाए बैठे लोगों ने उसे पेट्रोल पंप के सामने घेर लिया और गोली चला दी। सूचना पर एजेंट के घरवाले ही मौके पर पहुंच गए। सड़क पर घायल पड़े समरेंद्र को मलिहाबाद सीएचसी ले गए। वहां फर्स्ट एड कर उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, दहशत का माहौल सरेराह हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है। परिवार उसके साथ में है। परिजनों से बात की जा रही है। उनसे शिकायत लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक शादीशुदा है। खबर अपडेट की जा रही है...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan