crime
मोबाइल ठीक कराने के बाद खाते से 1.22 लाख निकले:शाजापुर के इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी से इंदौर में साइबर ठगी; चार ट्रांजेक्शन में निकाली रकम
शाजापुर के इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी सुनीलकुमार सोनी के बैंक खाते से चार बार में 1 लाख 22 हजार 935 रुपए निकल गए। 5 सितंबर को इंदौर से लौटते समय उनका मोबाइल बंद हो गया था। उन्होंने जेल रोड की एक मोबाइल शॉप से फोन ठीक कराया। मोबाइल चालू होने के बाद बैलेंस चेक किया तो खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। चार ट्रांजेक्शन में निकली रकम खाते से 73 हजार 935 रुपए, 15 हजार रुपए, 16 हजार रुपए और 18 हजार रुपए के चार ट्रांजेक्शन हुए। सुनील कुमार का कहना है कि इनमें से कोई भी ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं किया। मोबाइल ठीक कराने के लिए दिए थे 1500 रुपए सुनीलकुमार इंदौर में अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने जेल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर फोन ठीक कराया और दुकानदार को 1500 रुपए दिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से किया इनकार व्यवसायी ने बताया कि उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं किया था। मोबाइल ठीक होने के बाद ही उन्हें खाते से रकम निकलने का पता चला। पुलिस मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही सुनीलकुमार ने कोतवाली और साइबर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल और बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
Read full article on Bhaskar