Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

महोबा में जमीन पर कब्जा रोकने पहुंचे ईओ पर हमला:सिर में चोट लगने से बेहोश हुए, 8 लोगों पर मारपीट का आरोप, FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 2 views
महोबा में जमीन पर कब्जा रोकने पहुंचे ईओ पर हमला:सिर में चोट लगने से बेहोश हुए, 8 लोगों पर मारपीट का आरोप, FIR
महोबा के कुलपहाड़ नगर पंचायत में सोमवार शाम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने पहुंचे अधिशासी अधिकारी (ईओ) संजीव कुमार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि भूमाफिया मुकेश चौबे, उसके बेटों और परिजनों समेत आठ लोगों ने अधिकारी के साथ मारपीट की। वहीं हमले में सिर, नाक और आंख के नीचे चोट लगने से ईओ मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हाईवे किनारे बंजर जमीन पर चल रहा था निर्माण मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का है। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे से लगी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर ईओ संजीव कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया गया कि गाटा संख्या 4409 में दर्ज बंजर भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को काम करने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मुकेश चौबे और उसके परिजनों पर ईओ के साथ मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में ईओ बेहोश होकर गिरे घायल ईओ के मुताबिक, करीब आठ लोगों ने उन पर हमला किया। मारपीट में उनके सिर, नाक और आंख के नीचे चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। कर्मचारियों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन ईओ पर हमले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम सदर, तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल ईओ की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलडोजर से हटाया गया अवैध कब्जा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवा दिया। अधिकारियों ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। पुलिस अब ईओ पर हमले के आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में हमले और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan