Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मुहब्बत हत्याकांड में मवाना थाना प्रभारी और महिला दरोगा की जांच शुरू

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 3 views
मुहब्बत हत्याकांड में मवाना थाना प्रभारी और महिला दरोगा की जांच शुरू
मुहब्बत हत्याकांड में मवाना थाना प्रभारी और महिला दरोगा की जांच शुरू गलत पहचान से हुआ था अंतिम संस्कार, मां ने ईयर रिंग्स से बेटी को पहचाना; डीएनए जांच में भी हुई पुष्टि मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में तुर्कमेनिस्तान निवासी मुहब्बत सुनातोव्ना की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बाद मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन और महिला दरोगा प्रीति शर्मा की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। मुहब्बत की मां नाजमुदिनोवा गुलनारा ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी से जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। अस्थियां सुरक्षित, परिजनों को सौंपने का आश्वासन पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मुहब्बत की अस्थियां सुरक्षित रखी गई हैं। दूतावास के निर्देश के अनुसार इन्हें उसकी मां अथवा अन्य परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में थाना प्रभारी और महिला दरोगा की प्रारंभिक जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल में हत्या के बाद मवाना में फेंका था शव पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को परतापुर के रिठानी स्थित अविका होटल में मुहब्बत की हत्या की गई थी। इसके बाद शव को मवाना थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया। 21 फरवरी को महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने 26 फरवरी को हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया था। मामले में होटल संचालक चंचल कुमार उर्फ बंटी, गुरमुख, संदीप और विवेक को गिरफ्तार किया गया था। आधार कार्ड के आधार पर अर्चिता के रूप में हुई थी पहचान पुलिस ने मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान दिल्ली निवासी अर्चिता अरोड़ा के रूप में की थी। इसी पहचान के आधार पर मामले का खुलासा किया गया। बाद में मुहब्बत की मां ने वीडियो कॉल के जरिए शव की तस्वीरें देखकर उसकी ईयर रिंग्स से अपनी बेटी की पहचान की। मां ने आरोप लगाया कि दूतावास को सूचना दिए बिना गलत पहचान के आधार पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएनए जांच में हुई मुहब्बत की पहचान की पुष्टि पहचान को लेकर विवाद सामने आने के बाद शव के अवशेष और मुहब्बत की मां के रक्त के नमूने का डीएनए मिलान कराया गया। जांच में बरामद अवशेष मुहब्बत के ही होने की पुष्टि हुई। पहचान और जांच में लापरवाही के आरोपों के बाद मवाना थाना प्रभारी और महिला दरोगा की प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan