Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

महिला को अगवा कर कमरे में बंद करने का आरोप:झाबुआ में पति-देवर और सास ने की मारपीट; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छुड़वाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
महिला को अगवा कर कमरे में बंद करने का आरोप:झाबुआ में पति-देवर और सास ने की मारपीट; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छुड़वाया
झाबुआ के कल्याणपुरा में एक महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। महिला के पति प्रियेश, देवर रितेश और सास देमाबाई पर मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को छुड़ाया और सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। पति प्रियेश और देवर रितेश की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। हाट बाजार से महिला को ले जाने का आरोप पुलिस के अनुसार घटना 9 सितंबर की है। महिला पिछले करीब तीन साल से पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। वह कल्याणपुरा हाट बाजार में थी, तभी रायपुरिया तिराहे पर पति, देवर और सास ने उसे रोक लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और मुंह दबाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद उसे खेड़ी गांव स्थित घर ले जाकर कमरे में बंद करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई कर महिला को कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला। सास गिरफ्तार, पति-देवर की तलाश पीड़िता की शिकायत पर कल्याणपुरा थाने में अपराध क्रमांक 311/2026 के तहत धारा 140(3), 115(2) और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सास देमाबाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति प्रियेश और देवर रितेश की तलाश की जा रही है। TI बोले- दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी कल्याणपुरा थाना प्रभारी एडमिरल तोमर ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फरार पति और देवर को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan