crime
महिला की गला-घोंटकर हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान:घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली बॉडी; पति और उसका दोस्त डिटेन
पाली जिले में महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला। महिला के चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर महिला के पति और उसके दोस्त को डिटेन किया है। पुलिस को आशंका है कि खेत में शराब पी रहे पति को टोकने पर आवेश में आकर महिला की हत्या कर दी गई। मामला सांडेराव थाना क्षेत्र के ढोला गांव का है, जहां मंगलवार की सुबह घटना का पता चला। सांडेराव थानाप्रभारी श्यामसिंह चारण ने बताया कि फिलहाल थाना क्षेत्र निवासी मृतका जशोदा(52) पत्नी लालाराम के शव को सांडेराव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है। पति और उसके दोस्त डिटेन एसपी मोनिका सैन ने बताया कि जशोदा(52) अपने पति लालाराम के साथ रहती थी और वह आखिरी बार उसके साथ दिखाई दी थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लालाराम और उसका दोस्त कानाराम खेत में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान जशोदा भी वहां पहुंची थी। पुलिस को आशंका है कि किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया। एएसपी बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि मामले में शक के आधार पर मृतका के पति लालाराम और उसके दोस्त कानाराम को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
Read full article on Bhaskar