Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

महिला से पता पूछते हुए चेन और पांचाली झपटी, पकड़ाए:पुलिस ने 150 CCTV कैमरों में तलाशी ली; 3 गिरफ्तार लोगों में नाबालिग भी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 3 views
महिला से पता पूछते हुए चेन और पांचाली झपटी, पकड़ाए:पुलिस ने 150 CCTV कैमरों में तलाशी ली; 3 गिरफ्तार लोगों में नाबालिग भी
खरगोन के खलटाका में एक महिला से 80 हजार रुपए कीमत की सोने की चेन और पांचाली झपटने के मामले में पुलिस ने बड़वानी जिले के एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें झपटमारी करने वाले दो आरोपी और लूटा हुआ माल खरीदने वाला एक आरोपी शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह घटना 22 अगस्त की है। 45 वर्षीय महिला ने खलटाका पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि दोपहर में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके घर के सामने आए। एक युवक ने नाम-पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। इसी दौरान उसने महिला के गले से सोने की चेन और पांचाली खींच ली और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल और आरोपियों के भागने वाले संभावित हाइवे के करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। पुलिस ने मोहित पिता शिवनारायण कुमावत और 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने झपटमारी करना कबूल किया और बताया कि लूटा गया माल अंजड़ के चंद्रशेखर को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर पिता त्रिलोकचंद्र कुमावत, निवासी अंजड़, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह वारदात की थी। लूटी गई सोने की चेन और पांचाली की कीमत करीब 80 हजार रुपए है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan