politics
महीनों से पेंशन रोके जाने पर बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर हमला, तत्काल भुगतान की मांग
रांची, 15 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड में वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के भुगतान में कथित देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच-छह महीनों से कई जरूरतमंद लोगों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। मरांडी ने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया पेंशन का अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
Read full article on Aapkarajasthan