Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

महाराष्ट्र में ट्रक-बोलेरो की टक्कर,छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत:11 घायल, नागपुर-रायपुर हाईवे पर हादसा; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
महाराष्ट्र में ट्रक-बोलेरो की टक्कर,छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत:11 घायल, नागपुर-रायपुर हाईवे पर हादसा; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 11 लोग घायल हैं। घायलों को भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के 19 लोग बोलेरो से पोला उत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव रोड पर सुबह करीब 4 बजे बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। ट्रक में फंसे बोलेरो को निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दो मृतकों की पहचान नहीं हुई पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों में जंबाई रामावतार वर्मा, मीनाक्षी राजकुमार वर्मा, गणेशिया अरावत पटेल (22) और सरिता विजय वर्मा (30) की पहचान हुई है। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोग भी शामिल हैं। कबीरधाम के 6 लोगों की मौत ग्राम विचारपुर के सरपंच लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम विचारपुर के 3 लोगों की हादसे में मौत हुई है। इनमें 2 महिलाएं और 1 बच्ची शामिल हैं। इसके अलावा बांधा टोला, खैरझीटी और बेजा बैरागी गांव के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। इस तरह कबीरधाम जिले से कुल 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, जिले के 3 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। 11 लोग घायल हादसे में घायल लोगों में गुलशन रमेश वर्मा, रमैया पटेल (30), दरिया पटेल (7), सुभाष विजय वर्मा (5), रितेश विजय वर्मा (3) और मेधा राजकुमार वर्मा (3) शामिल हैं। इनमें बांधटोला और लोहारा, कबीरधाम के रहने वाले लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज भंडारा जिला अस्पताल में चल रहा है। बोलेरो ड्राइवर फरार हादसे की सूचना मिलते ही गाडेगांव स्थित राजमार्ग पुलिस सहायता केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच गई है। टीम महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर इलाज के लिए नागपुर में भी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर जताया दुख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan