politics
मुजफ्फरनगर में रातभर चलेगी विशाल मजदूर-किसान महापंचायत, जीआईसी मैदान में जुटेंगे किसान
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में 17 सितंबर को महावीर चौक स्थित जीआईसी मैदान में विशाल मजदूर-किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत शाम चार बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह पांच बजे तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार, इस बार महापंचायत की खास विशेषता इसका रात के समय आयोजित होना है। भारतीय किसान यूनियन के संघर्ष के दशकों पुराने इतिहास में इसे पहली बार रातभर चलने वाली महापंचायत बताया गया है। जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार ने बताया कि महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों से भंडारे के बजाय अपने घर से भोजन लाने की अपील की गई ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन