crime
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पुल बंद होने से खादर क्षेत्र का संपर्क कटा
शुकतीर्थ (मुजफ्फरनगर) । पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में साफ दिखाई देने लगा है। गंगा और उसकी सहायक सोलानी नदी के विकराल रूप धारण करने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को शुकतीर्थ में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से गंगा पुल पर पुलिस प्रशासन ने आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। मार्ग बंद होने से खादर क्षेत्र का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन