Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मखदुमपुर में निकाली गई 'हर घर तिरंगा' यात्रा:बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिया देशभक्ति का संदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
मखदुमपुर में निकाली गई 'हर घर तिरंगा' यात्रा:बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिया देशभक्ति का संदेश
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर ब्लॉक मोड़, थाना मोड़ और मखदुमपुर बाजार होते हुए जमुना नदी तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे रास्ते लोगों में भारी उत्साह और जोश देखा गया। सड़क किनारे खड़े नागरिकों ने भी इस तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश दिनकर और अंचलाधिकारी (सीओ) रंजीत उपाध्याय सहित प्रखंड के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यात्रा में पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्कूली बच्चों, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बीडीओ राजेश दिनकर ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के अंतर्गत इस यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा और तिरंगे की शान में लगाए गए जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस कार्यक्रम ने लोगों में राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करने का संदेश दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan