politics
मुख्यमंत्री योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था
वाराणसी। एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का दर्शन कर आरती उतारी। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह पहुंचकर जलाभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बाबा काल भैरव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेहिल अंदाज ...
Read full article on Swatantra Prabhat