Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पुरा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक:बागपत में देश के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पुरा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक:बागपत में देश के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की
बागपत CSX अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा सोमवार को बागपत पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा और जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की। बिट्टा ने बागपत के परशुराम खेड़ा से अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की और पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर बयान देने वालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कई बार यात्रा पर पाबंदियां भी लगाई जाती थीं। बिट्टा ने कहा कि वर्तमान में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो रही है। उन्होंने दावा किया कि अब लोग कांवड़ यात्रा को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और यात्रा के दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ियों को लेकर उत्तर प्रदेश के एक मौलाना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं हैं और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने केंद्र सरकार की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश में बेहतर सड़कों और बुनियादी ढांचे का निर्माण हो रहा है, जिससे देश की मजबूती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बन रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan