Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मिर्जापुर में 12.50 लाख दीप जलाकर सेवा संकल्प का संदेश:PM मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, फतहा घाट पर लोगों ने जलाए दीप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
मिर्जापुर में 12.50 लाख दीप जलाकर सेवा संकल्प का संदेश:PM मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, फतहा घाट पर लोगों ने जलाए दीप
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन जिलेभर में दीप जलाकर सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कुल 12 लाख 50 हजार दीप जलाए गए। इससे लाभार्थियों के घरों, मंदिरों, गंगा घाटों, ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान मंदिरों, अमृत सरोवरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी फैल गई। फतहा घाट पर हुआ मुख्य आयोजन नगर के फतहा घाट पर शाम को हुए मुख्य कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी और परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक साथ दीप जलाए। गंगा की लहरों और नावों पर जगमगाते हजारों दीपों से घाट का नजारा आकर्षक हो गया। लाभार्थियों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर जले दीप दीपोत्सव के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के 70,851, मुख्यमंत्री आवास योजना के 25,529, वृद्धावस्था पेंशन के 1,08,883 और दिव्यांग पेंशन के 14,786 लाभार्थियों के घरों को भी शामिल किया गया। करीब एक लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जुड़े स्थानों पर भी दीप जलाए गए। इसके अलावा 260 अमृत सरोवर, 48 गोशालाओं, 2,141 स्कूलों, 805 पंचायत भवनों, 2,668 आंगनबाड़ी केंद्रों और 128 अन्नपूर्णा भवनों को दीपों से रोशन किया गया। धार्मिक और प्रमुख स्थलों पर भी रोशनी मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा, कालीखोह, कोटारनाथ और बदेवरानाथ धाम समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप जलाए गए। पक्का घाट, फतहा घाट, नारघाट, बरियाघाट, चुनार किला, गंगा पुल और विंध्यवासिनी मंदिर जाने वाले रास्तों पर भी दीप सजाए गए। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, मोतिया तालाब, अदवा-सिरसी बांध और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मड़िहान व परसिया समेत अन्य प्रमुख स्थान भी रोशनी से जगमगा उठे। डीएम बोलीं- सेवा संकल्प का प्रकाश है दीपोत्सव जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि यह सिर्फ दीपोत्सव नहीं, बल्कि सेवा संकल्प का प्रकाश है, जो लाभार्थियों और आमजन के जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अंगद लाल, भाजपा नेता वेद प्रकाश पाठक, डाली अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan