Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मिर्जापुर में क्रेडिट कार्ड से 89,848 रुपए निकाले गए:साइबर टीम ने 33,652 रुपए वापस कराए, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
मिर्जापुर में क्रेडिट कार्ड से 89,848 रुपए निकाले गए:साइबर टीम ने 33,652 रुपए वापस कराए, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
मिर्जापुर में ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में कटरा कोतवाली की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने पीड़ित के 33,652 रुपए वापस कराने में सफलता पाई। अज्ञात ठगों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 89,848 रुपए निकाल लिए थे। कटरा थाना क्षेत्र के नटवा पुतलीघर में रहने वाले प्रिय राज तिवारी ने इस ऑनलाइन ठगी की शिकायत कटरा कोतवाली की साइबर सेल में की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 89,848 रुपए निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर मामला दर्ज किया। साइबर टीम ने ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े बैंक और मर्चेंट से संपर्क किया। इसके बाद ठगी की गई रकम को लेकर जरूरी कार्रवाई की गई। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें जांच के दौरान, साइबर सेल टीम ने 33,652 रुपए की रकम को समय रहते होल्ड करा लिया। फिर जरूरी प्रक्रिया पूरी करके यह पैसा शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कर दिया गया। खाते में पैसा वापस आने की जानकारी मिलने पर प्रिय राज तिवारी कटरा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस के बड़े अधिकारियों और साइबर क्राइम टीम की कार्रवाई की तारीफ की और पुलिस का धन्यवाद किया। पैसा वापस कराने के साथ ही पुलिस टीम ने पीड़ित को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी, कार्ड की जानकारी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई भी डिटेल शेयर न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए। पुलिस ने लोगों को यह भी बताया कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं। तुरंत अपने बैंक को बताएं और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं। इससे ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया जा सकेगा। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक, अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी और कांस्टेबल इरफान अंसारी शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan