crime
मुरैना में अर्टिगा ने युवक को मारी टक्कर, VIDEO:1 महीने बाद मिले CCTV को परिजनों ने पुलिस को सौंपा
कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड पर कृषि उपज मंडी गेट के सामने 1 अगस्त की रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सड़क पर टहल रहे 18 वर्षीय युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिद्ध नगर निवासी संगीत सिंकरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आसपास की गली में लगे CCTV कैमरे खुद खंगाले और फुटेज मिलने पर पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दिए। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। खाना खाने के बाद टहलने निकला था युवक जानकारी के अनुसार, सिद्ध नगर निवासी संगीत सिंकरवार (18) पुत्र रविन्द्र सिंकरवार 1 अगस्त की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। वह नैनागढ़ रोड स्थित कृषि उपज मंडी गेट के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई बिना नंबर की अर्टिगा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हुआ टक्कर इतनी तेज थी कि संगीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद हाल ही में उसे अस्पताल से छुट्टी मिली है। हालांकि, चोटों के कारण वह अभी चलने-फिरने में असमर्थ है। डॉक्टर ने उसे दो महीने का बेड रेस्ट बताया है। परिजनों ने खुद खंगाले CCTV कैमरे हादसे के बाद परिजनों ने कार और चालक की पहचान के लिए आसपास की गली में लगे CCTV कैमरे खुद खंगाले। उन्हें एक CCTV फुटेज मिला, जिसमें बिना नंबर की अर्टिगा कार युवक को टक्कर मारने के बाद तेजी से मौके से भागती नजर आ रही है। परिजनों ने फुटेज पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। फुटेज के आधार पर कार की तलाश में पुलिस सीएसपी दीपाली चंदेरिया के अनुसार, CCTV फुटेज सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज के आधार पर बिना नंबर की अर्टिगा कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar