crime
मुरैना में दो कमरों में चल रहा था मदरसा, सील:445 छात्र रिकॉर्ड में...मिले केवल 35, मान्यता रद्द करने की तैयारी
खड़ियाहार गांव में संचालित मदरसा आयशा इस्लामिया को बुधवार को निरीक्षण के बाद सील कर दिया गया। शिक्षा विभाग की टीम ने मदरसे का निरीक्षण किया था। उसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, मदरसे के रिकॉर्ड में कक्षा 1 से 8वीं तक 445 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं। जबकि मौके पर सिर्फ 35 छात्र मिले। मदरसे में जगह और शैक्षणिक रिकॉर्ड से जुड़ी भी अनियमितताएं मिलीं। जसके बाद उसकी मान्यता समाप्त की कार्रवाई शुरू हो गई है। निरीक्षण में सामने आया कि 445 छात्रों के हिसाब से मदरसे में पर्याप्त जगह नहीं थी। मदरसा दो कमरों और आंगन में चल रहा था। शैक्षणिक रजिस्टर और जरूरी रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध नहीं मिले। शिक्षकों की संख्या और उनकी उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी। तस्वीरें देखें... छात्रों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश मदरसा सील होने के बाद यहां दर्ज छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें नजदीकी शासकीय स्कूलों में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग अब छात्रों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया करेगा। मान्यता खत्म करने की कार्रवाई शुरू सहायक संचालिका शिक्षा विभाग वर्षा कोहली ने बताया कि निरीक्षण में छात्र संख्या के अनुपात में पर्याप्त जगह नहीं मिली। शैक्षणिक रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था। 445 छात्रों के पंजीयन के बावजूद मौके पर 35 छात्र उपस्थित मिले। उन्होने कहा कि इन अनियमितताओं के चलते मदरसे को सील किया गया है। मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
Read full article on Bhaskar