Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता, गुम और चोरी हुए 401 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता, गुम और चोरी हुए 401 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
मुरैना: मध्यप्रदेश में मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए पुलिस ने 401 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को बड़ी राहत दी है। बरामद किये गये मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अनुसार, बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, रियलमी और मोटोरोला समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। साथ ही मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को भी वापस सौंपे दिए गए हैं। चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे फिर से खिल उठे। अलग-अलग स्थानों से 401 मोबाइल किए बरामद पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से जिलों के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में मोबाइल फोन के चोरी और गुम हो जाने की काफी शिकायतें सामने आईं थी। पुलिस ने मामलों को गंभीरत से लेते हुए SP धर्मराज मीणा के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने मोबाइलों की तकनीकी जांच और ट्रेसिंग शुरू की। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने शिकायतों में दर्ज मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर फोन की तलाश शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 401 मोबाइल बरामद किए गए। एसपी धर्मराज मीणा ने लोगों से की खास अपील मुरैना SP धर्मराज मीणा ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें और शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से तकनीकी माध्यमों के जरिए मोबाइल की लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी जुटाकर उसे ट्रेस करने तथा बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग और बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। #मुरैना : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान। जनविश्वास की दिशा में मुरैना पुलिस की प्रभावी पहल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत संचालित “विशेष अभियान” के अंतर्गत मुरैना पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से कुल 401 गुम मोबाइल फोन कीमती करीबन ₹95 लाख से अधिक के... pic.twitter.com/fMR8RF8RGV — SP Morena (@SPMorena_) September 11, 2026
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan