top
मेरठ के सरकारी अस्पताल में शर्मनाक हरकत, गर्भवती मरीज को छोड़ मेहंदी लगवाती रहीं नर्सें, Video Viral !
मेरठ के सरकारी अस्पताल में शर्मनाक हरकत, गर्भवती मरीज को छोड़ मेहंदी लगवाती रहीं नर्सें, Video Viral ! उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित अब्दुल्लापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी को... pic.twitter.com/dAg6EQeLn3 — Bansal News Official (@BansalNews_) August 29, 2026 उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित अब्दुल्लापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी को टीका लगवाने पहुँचा, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद नर्सें इलाज छोड़ अस्पताल परिसर में ही रंगारंग कार्यक्रम बनाकर हाथों में मेहंदी लगवाती दिखीं। जब मरीज के पति ने ड्यूटी टाइम में मेहंदी लगवाने पर सवाल उठाया, तो मौके पर मौजूद डॉक्टर बहस करने लगीं और बोलीं- "हम भी लॉयर हैं, हमें कानून पता है।" मरीज तड़पते रहे और स्टाफ मेहंदी सूखने का इंतजार करता रहा। इस पूरी लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और सरकारी दावों की कलई खुल गई है।
Read full article on Bansal News