Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

मेरठ में मकान में आग लगी, 7 लोग फंसे:सीढ़ी लगाकर बचाए गए, दुकान से मकान तक लपटें पहुंची थीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 5 views
मेरठ में मकान में आग लगी, 7 लोग फंसे:सीढ़ी लगाकर बचाए गए, दुकान से मकान तक लपटें पहुंची थीं
मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र के इस्लामनगर में शुक्रवार को एक मकान में आग लग गई। पहली मंजिल पर परिवार के सात लोग फंस गए। रास्ता बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने मकान के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की टीम ने आग बुझाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान में काम के दौरान लगी आग इस्लामनगर निवासी महबूब पुत्र पप्पू के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परचून की दुकान है। परिवार पहली मंजिल पर रहता है। शुक्रवार को दुकान में पीवीसी पैनल लगाने का काम चल रहा था। मकान में पैनल और सॉल्यूशन रखा हुआ था। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के बाद सॉल्यूशन ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग दुकान से ऊपर मकान तक पहुंच गई और सामान जलने लगा। सीढ़ी लगाकर एक-एक कर निकाले गए लोग आग लगने के समय मकान में पप्पू की पत्नी नोसाबा (45), बेटा महबूब, बहू जुबेदा, दो बेटियां सोनिया और सोफिया तथा महबूब के दो बेटे मौजूद थे। आग फैलने और रास्ता बंद होने से सभी पहली मंजिल पर फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव में जुट गए। सूचना पर मलियाना चौकी प्रभारी प्रेम गौतम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मकान के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाई गई। इसके बाद सभी सात लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टीपीनगर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan