Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मेरठ में पुलिस ने 200 किलोग्राम बारूद का जखीरा पकड़ा:देहलीगेट-रेलवे रोड थाना क्षेत्र में छापे से मचा हड़कंप, चेन तलाशने में जुटी पुलिस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
मेरठ में पुलिस ने 200 किलोग्राम बारूद का जखीरा पकड़ा:देहलीगेट-रेलवे रोड थाना क्षेत्र में छापे से मचा हड़कंप, चेन तलाशने में जुटी पुलिस
दीपावली से पहले पटाखे बनाने के लिए मेरठ में भारी मात्रा में विस्फोटक मिश्रण पहुंचने की सूचना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। बुधवार को पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर करीब 200 किलोग्राम विस्फोटक मिश्रण बरामद किया। पहली कार्रवाई देहलीगेट थाना क्षेत्र के लाला का बाजार स्थित एक कॉम्पलेक्स में हुई, जहां राखी की दुकान में कई कट्टों में विस्फोटक रखा मिला। दूसरी खेप रेलवे रोड थाना क्षेत्र से बरामद की गई। भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि इस मिश्रण का इस्तेमाल दीपावली के लिए पटाखे बनाने में किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, यदि यह विस्फोटक किसी हादसे की चपेट में आता तो आसपास के इलाके के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। समय रहते सूचना मिलने और कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। अधिकारी को मिली सूचना, कई टीमें लगाईं पुलिस के एक अधिकारी को सूचना मिली थी कि मेरठ शहर में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक बड़ी मात्रा में पहुंचाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग लोकेशन पर लगाया गया। जांच के दौरान दो ठिकाने सामने आए। एक लोकेशन देहलीगेट के लाला का बाजार की थी, जबकि दूसरी रेलवे रोड क्षेत्र की। बुधवार दोपहर सीओ सदर देहात सुधीर कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने लाला का बाजार स्थित कॉम्पलेक्स को घेर लिया। पुलिस को सूचना थी कि यहां एक राखी की दुकान में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीमों ने पूरे परिसर की तलाशी शुरू की। एक दुकान की तलाशी के दौरान कई कट्टे बरामद हुए। कट्टों में विस्फोटक भरा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। रेलवे रोड में भी मिली दूसरी खेप लाला का बाजार में कार्रवाई के साथ ही पुलिस की दूसरी टीमों ने रेलवे रोड थाना क्षेत्र में छापा मारा। यहां भी पटाखे बनाने में प्रयुक्त होने वाला विस्फोटक मिश्रण बरामद हुआ। दोनों स्थानों से बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर कुल मात्रा करीब 200 किलोग्राम बताई जा रही है। बरामद विस्फोटक की प्रकृति और उसकी क्षमता की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। पुलिस अब इसकी जांच करा रही है कि बरामद सामग्री में कौन-कौन से रसायन शामिल हैं और इसे किस तरह पटाखे बनाने में इस्तेमाल किया जाना था। कहां से, किसके लिए आया... खंगाली जा रही पूरी चेन पुलिस की जांच अब केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मेरठ तक पहुंचा कैसे? इसे किसने मंगाया, किस रास्ते से लाया गया और शहर में किन लोगों के बीच इसकी सप्लाई होनी थी? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनके जरिए विस्फोटक की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच में गौरव नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की नजर से कैसे बचती रही इतनी बड़ी खेप? करीब 200 किलोग्राम विस्फोटक की बरामदगी के बाद पुलिस के सामने एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मेरठ तक पहुंचा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि विस्फोटक शहर में कब पहुंचा और इसे कहां से लाया गया था। इसके लिए हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। दीपावली से पहले बड़ी खेप मिलने से बढ़ी चिंता पुलिस को आशंका है कि बरामद विस्फोटक दीपावली के लिए पटाखे तैयार करने के उद्देश्य से लाया गया था। शहर के बीच आबादी वाले इलाके में इस तरह की सामग्री का भंडारण सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इन ठिकानों पर पहले से पटाखे बनाने या विस्फोटक रखने का काम किया जा रहा था। एसपी सिटी बोले- पूरी चेन तक पहुंचेंगे एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विस्फोटक कहां से आया और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी पूरी चेन खंगाली जा रही है। पुलिस गौरव नाम के व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। मामले का विस्तृत खुलासा गुरुवार को किया जाएगा। फोरेंसिक जांच, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और सप्लाई चेन की पड़ताल के बाद यह स्पष्ट होगा कि करीब 200 किलो विस्फोटक मेरठ तक किस नेटवर्क के जरिए पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan