politics
मतदाता सूची पुनरीक्षण: शिविर, फॉर्म-6 भरवाए
मोही | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को मोही कस्बे के पीएमश्री राजकीय नंदलाल जोशी उमावि में पंजीयन शिविर लगा। शिविर में सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर-6 भरवाए गए। इस दौरान ओंकारलाल पूर्बिया, प्यारेलाल कुमावत, निसार मोहम्मद, बाबूलाल सालवी, कैलाश रेगर, रमेशकुमार जैन, सुरेशचंद्र पूर्बिया, तुलसीराम तेली, यशवंत तेली, हीरालाल कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar