Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
lifestyle

मदीना मस्जिद में ईद मिलादुन्नबी मनाया:अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी, मस्जिद को रोशनी से सजाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
मदीना मस्जिद में ईद मिलादुन्नबी मनाया:अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी, मस्जिद को रोशनी से सजाया
शहर के तासखाना बावड़ी स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़ी शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद और आसपास के मोहल्ले को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम पीर सैयद शादाब अली जिलानी के सान्निध्य और मौलाना दाऊद जियाई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लखनऊ, उत्तर प्रदेश से आए मुफ्ती कमालुद्दीन ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जीवन पर तकरीर की। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपने जीवन में इंसानियत को सर्वोपरि रखा और महिलाओं और बच्चों सहित प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार बताए। उन्होंने लोगों को प्रेम, सद्भाव और नेक राह पर जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समां बांधा नातख्वां मोइनुद्दीन कादरी हिम्मतनगर, गुजरात और मोहम्मद इरफान रजा कादरी मोरबी, गुजरात ने ‘मुबारक हो मोहम्मद मुस्तफा तशरीफ ले आए’, ‘मौलाया सल्ली और सल्लम’ और ‘मेरा बादशाह हुसैन है’ सहित एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश किए। उन्होंने गरीब नवाज की शान में भी नात सुनाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। देश में अमन-चैन की दुआ मांगी इस दौरान मौलाना मुफ्ती मारूफ, मौलाना नियाज अहमद सिद्दीकी, मौलाना सलीम मुस्तफाई, मौलाना सुल्तान सिद्दीकी, मौलाना अरबाब अली, मौलाना सिकंदर रजवी, मौलाना अहमद रजा, मौलाना इकबाल सिद्दीकी, मौलाना अब्दुल सत्तार नूरी, मौलाना इल्हाकुल कादरी और मौलाना वकार आजम सहित अन्य धर्मगुरुओं का मौलाना दाऊद जियाई ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में आशिकाने रजा ग्रुप के सदस्य और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समापन पर देश में अमन-चैन, शांति और आपसी भाईचारा कायम रहने की सामूहिक दुआ की गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan